'जीत से बढ़ा समाज का मान': झुंझुनूं में साफा व माला पहनाकर विजयी पार्षदों का नागरिक अभिनंदन, विकास का लिया संकल्प

Sep 25, 2026 - 19:50
Sep 25, 2026 - 19:50
 0
'जीत से बढ़ा समाज का मान': झुंझुनूं में साफा व माला पहनाकर विजयी पार्षदों का नागरिक अभिनंदन, विकास का लिया संकल्प

  झुंझुनूं / सुमेर सिंह राव: नगर परिषद चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले अग्रवाल समाज के नवनिर्वाचित पार्षद हरीश तुलस्यान एवं रवि गुप्ता की जीत पर समाज बंधुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दोनों जनप्रतिनिधियों की इस शानदार सफलता पर राकेश कुमार टेकरीवाल, लालजी केडिया एवं योगेंद्र तुलस्यान के नेतृत्व में एक भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों विजयी पार्षदों का माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरीश तुलस्यान एवं रवि गुप्ता की यह जीत केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि दोनों पार्षद क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

समारोह में उमड़ी गणमान्य जनों की मौजूदगी कार्यक्रम में अग्रवाल समाज समिति के गणेश जी हलवाई, अजीत राणासरिया, संदीप गोयल, चंद्रकांत बंका, पवन मोदी, रामोतार गुढ़ावाला, प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, रघुनाथ पोद्दार, उत्तम जोशी, अशोक पांडे, विमलेश दाधीच, संजय पंसारी, राजेश गुप्ता, विनोद जालान, प्रशांत तुलस्यान, पारस अग्रवाल, अमित रोहिला, अशोक खंडेलिया, देवांशु टेकरीवाल, शुभम टेकरीवाल, राजेश तुलस्यान, दिनेश टेकरीवाल, दिव्यम गोयल, गणेश टेकरीवाल नारनौली, रवि अग्रवाल, नवीन केडिया, राजेश टेकरीवाल, मुकेश टेकरीवाल, रवि टेकरीवाल, संजय, और मोनू जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान समाज में अपार उत्साह और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................