नारायणपुर में आरक्षण लॉटरी संपन्न, 25 ग्राम पंचायतों की आरक्षण स्थिति हुई स्पष्ट

Sep 24, 2026 - 20:47
 0
नारायणपुर में आरक्षण लॉटरी संपन्न, 25 ग्राम पंचायतों की आरक्षण स्थिति हुई स्पष्ट

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)  पंचायत चुनावों को लेकर नारायणपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई।लॉटरी के बाद क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया में 9 वर्षीय बालिका देविता शर्मा ने लॉटरी की पर्ची निकालकर आरक्षण प्रक्रिया में भाग लिया। उनकी मौजूदगी और पर्ची निकालने की प्रक्रिया कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।प्राप्त जानकारी के अनुसार बामनवास कांकड़ ग्राम पंचायत ST वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। वहीं अंबेडकर बास, कराणा और नयावास SC महिला, जबकि विजयपुरा एवं चैनपुरा OBC महिला के लिए आरक्षित हुई हैं। जोधपुरा, बुर्जा और कोलाहेड़ा OBC वर्ग में शामिल हैं।
इसी प्रकार चतरपुरा, तोलावास, मुण्डावरा, बड़ागांव, पृथ्वीपुरा, कानपुरा लॉज, कोठिया, बिलाली और तुराना सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई हैं। जबकि नीमूचाणा, चांदपुरी, खरकड़ी कला, गढ़ी, बासदयाल, बसई जोगियान और अजबपुरा सामान्य वर्ग में शामिल हैं।
आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के दौरान एसडीएम दिनेश कुमार शर्मा, तहसीलदार कैलाश चंद मेहरा, अतिरिक्त विकास अधिकारी संजय सिंह, गिर्राज प्रसाद मीणा, निर्वाचन कार्यालय से सत्यनारायण एवं चंद्रकांत सहित 25 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आरक्षण की घोषणा के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। राजस्थान में स्थानीय निकाय/पंचायत चुनावों से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के प्रकाशनों को अंतिम संदर्भ माना जाना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................