कोटपूतली-बहरोड़ में 26 से 28 सितंबर तक लगेंगे 'सेवा सेतु' शिविर: गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर एक ही छत के नीचे होगा समस्याओं का समाधान

Sep 25, 2026 - 19:17
 0
कोटपूतली-बहरोड़ में 26 से 28 सितंबर तक लगेंगे 'सेवा सेतु' शिविर: गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर एक ही छत के नीचे होगा समस्याओं का समाधान

कोटपूतली-बहरोड़ में 26 से 28 सितंबर तक लगेंगे 'सेवा सेतु' शिविर: गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर जुटेंगे अधिकारी, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा)।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' की निरंतरता में कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 26 से 28 सितंबर 2026 तक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालयों (गिरदावर सर्किल) पर विशेष 'सेवा सेतु अभियान शिविरों' का आयोजन किया जाएगा।

प्रातः 9:30 से सायं 6:00 बजे तक चलेंगे शिविर

जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल स्तर पर ये शिविर प्रातः 09:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक संचालित होंगे। सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक सर्किल पर संबंधित उपखंड अधिकारी को शिविर प्रभारी और भू-अभिलेख निरीक्षक को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उपखंडवार निर्धारित शिविरों का शेड्यूल:

  • बानसूर उपखंड: 26 सितंबर को अटल सेवा केंद्र बानसूर, रामपुर एवं हमीरपुर में; 27 सितंबर को गूंता, बाबरिया व हरसौरा में तथा 28 सितंबर को गिरूडी व बूटेरी के अटल सेवा केंद्रों पर शिविर आयोजित होंगे।

  • कोटपूतली उपखंड: 26 सितंबर को अटल सेवा केंद्र नारेहड़ा, 27 सितंबर को अटल सेवा केंद्र गोरधनपुरा तथा 28 सितंबर को पंचायत समिति कोटपूतली में शिविर लगेंगे।

  • विराटनगर उपखंड: 26 सितंबर को आंतेला व भाबरू, 27 सितंबर को मैड व पालड़ी तथा 28 सितंबर को पंचायत समिति विराटनगर व बिलवाड़ी के अटल सेवा केंद्रों पर शिविर का आयोजन होगा।

  • नारायणपुर उपखंड: 26 सितंबर को नारायणपुर, 27 सितंबर को अजबपुरा तथा 28 सितंबर को ज्ञानपुरा व नीमूचाना के अटल सेवा केंद्रों पर शिविर लगेंगे।

  • नीमराणा व मांढण उपखंड: 26 सितंबर को सिरयानी-कायसा व मांढण में, 27 सितंबर को नीमराणा व गिगलाना में तथा 28 सितंबर को शाहजहांपुर, माजरीकलां और कान्हवास में शिविर आयोजित होंगे।

  • पावटा उपखंड: 26 सितंबर को टसकोला, 27 सितंबर को लाड़ाकाबास तथा 28 सितंबर को प्रेमनगर (मंढा-प्रागपुरा) स्थित अटल सेवा केंद्रों पर शिविर लगेंगे।

स्थानीय प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के समस्त ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................