श्री खंडेलवाल वैश्य समाज खेरली की बागडोर फिर प्रमोद खंडेलवाल के हाथ, समर्थकों ने माल्यार्पण कर दी बधाई
खेरली में श्री खंडेलवाल वैश्य समाज की बैठक: प्रमोद खंडेलवाल टोडा वाले दूसरी बार बने युवा समिति अध्यक्ष, समाजबंधुओं ने किया स्वागत
खेरली (दिनेश लेखी) |
श्री खंडेलवाल वैश्य समाज, खेरली द्वारा सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए कार्यकारिणी विस्तार किया गया है। समाज अध्यक्ष गोकुल खंडेलवाल ने प्रमोद खंडेलवाल टोडा वाले को आगामी सत्र 2026-28 के लिए सर्वसम्मति से 'खंडेलवाल युवा समिति' का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही उन्हें जल्द से जल्द नई कार्यकारिणी का गठन कर समाज को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
संरक्षक की उपस्थिति में सौंपा मनोनयन पत्र
समाज भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान समाज के संरक्षक गोविंदशरण टोडा वाले की विशेष मौजूदगी में प्रमोद खंडेलवाल को मनोनयन पत्र सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सत्र 2024-26 में प्रमोद खंडेलवाल ने युवा समिति अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाएं दी थीं। उनके अनुभव और सक्रिय सहभागिता को देखते हुए समाज ने उन पर दोबारा विश्वास व्यक्त किया है।
समाजबंधुओं ने पहनाई माला, दी शुभकामनाएं
मनोनयन के पश्चात समाजबंधुओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल का माला पहनाकर और साफा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में युवा समिति सामाजिक एकता, जनसेवा और समाजहित के कार्यों में नई ऊर्जा के साथ काम करेगी।
इस गरिमामय अवसर पर समाज अध्यक्ष गोकुल खंडेलवाल, संरक्षक गोविंदशरण टोडा वाले, उपाध्यक्ष मुकेश ठाकुरिया, दीनदयाल खूंटेटा, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता (गोविंदगढ़ वाले), रामावतार टोडा वाले, मुकेश कौड़िया, तरुण खंडेलवाल टोडा वाले सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

