विद्युत कटौती की सूचना: महुवा में शुक्रवार को 3 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, जीएसएस पर होगा मेंटेनेंस कार्य
महुवा (दौसा /अवधेश अवस्थी) महुवा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 132 केवी जीएसएस महुवा पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार (25 सितम्बर) को सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस 3 घंटे के पावर कट के दौरान महुवा नगरपालिका क्षेत्र सहित आसपास के सभी ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
- सुचारू आपूर्ति के लिए किया जा रहा रख-रखाव
विभाग के अनुसार मानसून सत्र के बाद बिजली लाइनों एवं जीएसएस उपकरणों में आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य किया जाना बेहद जरूरी है। इससे आगामी दिनों में क्षेत्रवासियों को बिना किसी तकनीकी बाधा के निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पानी की मोटर चलाने, मोबाइल चार्जिंग तथा बिजली से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य सुबह 8:00 बजे से पूर्व ही निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही निर्धारित समय पर विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

