'नमामि भारतम्': तखतगढ़ के विद्या मंदिरों व संस्कार केंद्रों में एक साथ गूंजी राष्ट्रगान की पावन ऋचाएँ
तखतगढ़ (पाली) बरकत खा : राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर तखतगढ़ नगर में अभूतपूर्व देशभक्ति का दृश्य देखने को मिला। 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत 25 सितंबर को ठीक पूर्वाह्न 11 बजे 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' स्थापित करने के महाभियान के अंतर्गत सामूहिक गान संपन्न हुआ।
नगर के आदर्श बस्ती स्थित रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, गोगरा रोड स्थित रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक तथा संचालित विभिन्न संस्कार केंद्रों के कुल 1206 भैया-बहिनों, आचार्यों, प्रबंध समिति सदस्यों एवं अभिभावकों ने एक साथ, एक समय पर सस्वर वंदे मातरम् का गान किया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इंदर सिंह राठौड़ तथा सह-संयोजक उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरिराम जोगसन के नेतृत्व में यह आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उम्मेद भारती, नारायण जोगसन, सुरेश जीनगर, महेंद्र सिंह, रमेश कुमार, तेजपाल सिंह, महेंद्र जीनगर, गोंगाराम, सुरेश मीणा, भरत परमार, प्रवीण, रेखा चौहान, सविता सुथार, कुसुम कंवर, जाह्नवी कुमावत, सीमा जीनगर, आशा परमार, सुधा मीणा, कपिला सोनी, डिंपल मिस्त्री सहित समस्त आचार्य बंधु-भगिनी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे नगर का वातावरण 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा।

