विकसित भारत-जन सेवा अभियान: खैरथल-तिजारा जिले के गिरदावर सर्किलों पर 26 से 28 सितम्बर तक लगेंगे विशेष शिविर, 22 विभागों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर 26 से 28 सितम्बर तक लगेंगे विकसित भारत-जन सेवा अभियान के विशेष शिविर, 22 विभागों से जुड़े कामों का मौके पर होगा निस्तारण
खैरथल (अलवर) हीरालाल भूरानी
विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत खैरथल-तिजारा जिले के सभी गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर 26 से 28 सितम्बर तक तीन दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर रोजाना प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक (अथवा कार्य समाप्ति तक) संचालित होंगे। संबंधित उपखंड अधिकारियों (SDM) के निर्देशन में आयोजित होने वाले इन शिविरों में 22 सरकारी विभागों के कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे अधिक से अधिक आमजन को एक ही स्थान पर राहत मिल सके।
उपखंडवार तय हुए शिविरों के स्थान:
-
उपखंड किशनगढ़बास: खैरथल गिरदावर सर्किल का शिविर तहसील कार्यालय खैरथल, इस्माइलपुर का अटल सेवा केंद्र इस्माइलपुर, किशनगढ़बास का तहसील कार्यालय, मांचा का अटल सेवा केंद्र, माछरोली का अटल सेवा केंद्र, खानपुर मेवान का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा धमूकड़ का शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धमूकड़ में आयोजित होगा।
-
उपखंड कोटकासिम: कोटकासिम सर्किल का शिविर पंचायत समिति सभागार, बूढ़ीबावल का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भौंकर का पशु चिकित्सालय, पुर का महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरसोली का अटल सेवा केंद्र तथा नांगल सालिया का शिविर अटल सेवा केंद्र में लगेगा।
-
उपखंड मुण्डावर: मुण्डावर सर्किल का शिविर अम्बेडकर भवन मुण्डावर में लगेगा। इसके अलावा उलाहेड़ी, ततारपुर, जिन्दोली, मातौर, सोडावास, करनीकोट, जाट बहरोड़, बीजवाड़ चौहान एवं अजरका के शिविर संबंधित अटल सेवा केंद्रों पर आयोजित होंगे।
-
उपखंड टपूकड़ा: टपूकड़ा का शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा, मसीत का अटल सेवा केंद्र, भिवाड़ी का नगर परिषद कार्यालय भिवाड़ी, खिदरपुर का अटल सेवा केंद्र, ग्वालदा का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा खिजूरीवास का शिविर सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा।
-
उपखंड तिजारा: तिजारा सर्किल का शिविर पंचायत समिति परिसर तिजारा, गहनकर, शाहाबाद, चावण्डी कलां व ईशरोदा के शिविर अटल सेवा केंद्रों में तथा हसनपुर माफी का शिविर मदरसे के पास आयोजित होगा।
मौके पर निस्तारण और शिकायतों की ट्रैकिंग
शिविरों में अभियान में शामिल 22 विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जाएगा। यदि कोई शिकायत अन्य विभाग से संबंधित आती है, तो उसे पृथक रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। उपखंड अधिकारी समय-समय पर इन लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

