स्वामी विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस व केरियर-डे का किया गया आयोजन

Jan 13, 2023 - 22:37
 0
स्वामी विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस व केरियर-डे का किया गया आयोजन

तखतगढ़ (पाली, राजस्थान/ बरकत खान) स्वामी विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष्य में स्थानीय विद्यालय में "राष्ट्रीय युवा दिवस" व "केरियर-डे" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NSS +2 के स्वयंसेवकों व अन्य विद्यार्थियों द्वारा भाषण प्रतियोगिता, पत्रवाचन प्रतियोगिता, प्रेरक प्रसंग, गीत, निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकारी-चार्ट प्रतियोगिता एवं स्वामी विवेकानंद पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्राध्यापक दलवीर सिंह द्वारा समाज में व्याप्त नशाखोरी एवं इससे परिवार, समाज व राष्ट्र को होने वाली हानि पर प्रकाश डालते हुए उक्त बुराई से बचने की सलाह दी गयी। साथ ही बच्चों की बहादुरी के अनेक प्रसंग सुनाते हुए बच्चों को बुद्धिमान और बहादुर बनने हेतु प्रेरित किया गया।केरियर-डे के संदर्भ में  भबूताराम चौहान द्वारा चिकित्सा व तकनीकी शिक्षा में अपना केरियर चुनने पर वार्ता प्रस्तुत की गई। प्रेम सिंह इंदा द्वारा प्रशासनिक सेवाओं में अवसर पर वार्ता व स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। प्रदीप कुमार ढाका व  सांवल राम विश्नोई द्वारा स्वामी विवेकानंद पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रेम सिंह इंदा की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार से रहे-

  • 1.निबन्ध- I st अरविंद कुमार,II nd कृष्णा शर्मा, III rd रविन्द्र चौहान
  • 2.भाषण- Ist गिरीश सुथार, IInd किशोर कुमार, III rd हिना कुमारी
  • 3.पत्रवाचन-Ist जयन्तीलाल, IInd कमला कुमारी, IIIrd दिनेश सुथार
  • 4.चार्ट- सीनियर वर्ग--Ist सलोनी नागर,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है