आदिवासियों के भगवान कहे जाने वाले वीर शहीद बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई
कंकू विजय महाविद्यालय के निर्देशक ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर डाला प्रकाश
पाली (राकेश कुमार लखारा) कंकू विजय महाविद्यालय सभागार में शनिवार को आदिवासियों के भगवान कहे जाने वाले वीर शहीद बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिरसा मुंडा की तस्वीर पर महाविद्यालय के निर्देशक डॉ. अभिषेक जैन ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
तत्पश्चात छात्र अध्यापक नरेश परिहर ,प्रमोद गुर्जर ,प्रकाश सिंह एवं छात्र अध्यापिका रवीना, हितांशी चारण ,आरजू जोशी ने अपने विचार प्रकट किये ।कार्यक्रम को प्रवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने संचालित किया एवं कार्यक्रम में डॉक्टर करण सैन, दिनेश विश्नोई , डॉ अंजना अरोड़ा ,लता महावर ,प्रीति परिहार, गोविंद सैन, प्रदीप जोशी ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बिरसा मुंडा की संपूर्ण जीवनी एवं उनके शहादत पर प्रकाश डालते हुए जन जातीय गौरव दिवस पर व्याख्यान दिया