सरकार के 9 वर्ष होने पर भाजयुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन व नवमतदाता सम्मान समारोह संपन्न

Jun 12, 2023 - 08:53
Jun 12, 2023 - 08:55
 0
सरकार के 9 वर्ष होने पर भाजयुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन व नवमतदाता सम्मान समारोह संपन्न

अंता (शफीक मंसूरी)

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर अंता शहर व अंता देहात मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन व नव मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन शहर के ब्रह्मपूरी बालाजी पर मंडल अध्यक्ष चेतन नागर व देहात मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर, प्रधान प्रखर कोशल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश धाकड़,जिला उपाध्यक्ष संजय झांब,जिला उपाध्यक्ष मनीष खींची,सरपंच अनूप सिंह जिला प्रवक्ता अक्षय लुहारिया,जिला परिषद सदस्य ऋतिक सुमन,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमा गौतम मंचासिन रहे। 
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग व नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल  ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में अंत्योदय का ध्येय लेकर कई जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब उत्थान के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, जिनसे देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। 
भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित नागर व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश धाकड़ ने कहा कि विगत नो वर्षों में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाएं है वहीं स्वच्छ भारत मिशन, जन धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और स्किल इंडिया, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, ग्रामोदय से भारत उदय और सेतु भारतम योजना सहित कई योजनाएं देश को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि अब इन योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने भार युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं पर है, जो अब इन्हें जन- जन तक पहुंचाएंगे।

मंडल अध्यक्ष चेतन नागर व देहात मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी जी का 9 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्व होने पर मोटरसाइकिल रैली, लाभार्थी सवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 
इस अवसर पर भाजयुमो के नगर महामंत्री अक्षय सिंह , देहात महामंत्री कुलदीप सुमन ,धर्मवीर मेघवाल नगर उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा,गौरव बेडिवाल,चिराग गालव,रोहित राठौर ,शुभम मीणा,आई टी सेल दीपक सुमन पार्षद धनराज जी चौरसिया, पुष्पेंद्र सिंह टांकरा,कुलदीप शाक्यवाल, महेंद्र सुमन,जीतू सुमन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज मंत्री  मोहित कालरा,सतीश नागर, मिक्की गौतम, सत्यप्रकाश सुमन, शिवराजसिंह, आखेड़ी दीपक सैनी ,गणेश दाधीच,फरीद पठान,रफीक भाई, मुशर्रफ अली भँवर लाल सुमन, प्रताप नारायण राठौर आदि भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................