अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी, ज़िला बारां का आम इजलास सम्पन्न: आबिद हुसैन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Aug 3, 2025 - 11:53
 0
अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी, ज़िला बारां का आम इजलास सम्पन्न: आबिद हुसैन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

बारां (राजस्थान) अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी ज़िला बारां द्वारा आम इजलास एवं नई कार्यकारिणी के सदर (अध्यक्ष) के चुनाव का आयोजन रविवार, 3 अगस्त 2025 को अंजुमन मैरिज हॉल, अंजुमन चौराहा बारां में सम्पन्न हुआ, चुनाव अधिकारी हाजी अयूब अली ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई, प्रोग्राम में बारां शहर सहित अंता, सीसवाली, मांगरोल, छबड़ा, किशनगंज, भंवरगड़, कवाई सहित जिले भर के जिम्मेदार मुस्लिमजन ने भाग लिया। सभी ने समाज की भलाई, शिक्षा, रोजगार और सांप्रदायिक सौहार्द बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की सदारत अंजुमन के पूर्व सदर हाजी निजामुद्दीन खान ने की, इजलास संस्था की नई टीम के गठन और नेतृत्व तय करने के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से आबिद हुसैन अंसारी को बारां जिले की तमाम तन्ज़ीमाे संगठनाे सियासी पार्टियों व पंचायतों से मिलकर बना बारां जिले स्तर का सबसे बड़ा मुस्लिम संगठन अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी जिला बारां  का सदर निर्विरोध चुना गया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने इत्तेफाकन एक राय होकर स्वीकार किया, इजलास में संस्था की भावी रणनीतियों, सामाजिक मुद्दों और समुदाय के विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। संचालन अब्दुल मतीन ने किया,कार्यक्रम के दौरान अंजुमन सदर माजिद सलीम, नायब सदर जाकिर मंसूरी, प्रोग्राम कनवीनर इकबाल नेता, जिला अध्यक्ष शाहिद कुंडी, अशरफ देशवाली, नासिर मिर्जा, शाहिद इकबाल भाटी,पार्षद परवेज खान, शरीफ रंगरेज, अखलाक अंसारी, सलाम दिलावर सीसवाली, अब्दुल गफूर अहले जमात सदर कलाम भाई, हाजी रसूल मोहम्मद, इकबाल विवेकवर्धनी,अब्दुल अजीज अज्जू भाई, हाजी सेठ उस्मान पल्यथा, महफूज भाई छिपाबड़ौद,साजिद बड़ोरा, इकबाल मल्लू पूर्व ईदगाह सदर आदि जिम्मेदार मोजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................