भाजपा मंडल राजगढ़ की ओर से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का किया आयोजन

Jul 2, 2023 - 21:06
 0
भाजपा मंडल राजगढ़ की ओर से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का किया आयोजन

रितीक शर्मा /गोलाकाबास(अलवर)

 अलवर- राजगढ़ भाजपा मंडल राजगढ़ की ओर से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बूथ व पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन कस्बे के कारोठ रोड स्थित एक निजी गार्डन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह पाटा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पाटा ने कहा कि जब हमारा बूथ मजबूत होगा तो भाजपा की जीत अवश्य है। पन्ना प्रमुख भाजपा की मुख्य धुरी बनने जा रहा है। विस्तारक पवन कुमार ने पन्ना प्रमुख योजना के बारे में बताया तथा सरल व नमो ऐप के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन दोनो एपो के माध्यम से पार्टी का डिजिटलीकरण हो रहा है। इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता व महापुरुषों के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंडल महामंत्री अजय यादव ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक बनाराम मीणा थे जिन्होंने सभी से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का आव्हान किया। कार्यक्रम को पूर्व भाजपा प्रत्यासी विजय मीणा, सुनीता मीणा,जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, श्यामसुंदर मीणा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा,बेनी प्रसाद सैनी,कन्हैया लाल सैनी, राजेंद्र जैन,सतेंद्र सैनी, अशोक बजाज,पूरणमल शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया,विधानसभा विस्तारक संतोष बैरवा,शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप शर्मा,प्रेम नारायण मीणा, जितेंद्र सैनी,मनोज शर्मा,लोकेश रावत, पार्षद रुप नारायण मीणा, धर्म चंद सैनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, बूथ अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, बाबू सिंह, महेश चंद सैनी, नंदकिशोर सैनी, अभिषेक शर्मा ,प्रमोद शर्मा, मंडल मंत्री दिनेश सैन, महावीर सैन,सुखराम सैनी,मोहन लाल सैनी, नागराज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में आए सभी कार्यकर्ताओं का अध्यक्ष की ओर से आभार प्रकट किया गया। यह जानकारी माचाड़ी नागपाल शर्मा द्वारा दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................