लक्ष्मणगढ़ से 19 अक्टूबर को रवाना होगी मां धोलागढ़ देवी की 14वीं विशाल पदयात्रा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
लक्ष्मणगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे से मां धोलागढ़ देवी (बहतूकलां) के लिए 14वीं निःशुल्क पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा आगामी 19 अक्टूबर को सायं 4:15 बजे लक्ष्मणगढ़ के भगत सिंह सर्किल से माता के जयकारों और ध्वजा पूजन के साथ प्रस्थान करेगी।
12 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे श्रद्धालु
लक्ष्मणगढ़ से बहतूकलां गांव स्थित मां धोलागढ़ देवी मंदिर की कुल दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। इस मार्ग पर श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचेंगे।
निःशुल्क भोजन प्रसादी और वाहन की व्यवस्था
मां दुर्गा सेवा समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर पहुंचने पर निःशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा, दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं को वापस लक्ष्मणगढ़ लाने के लिए विशेष एसी बसों की निःशुल्क व्यवस्था भी की गई है।
यात्रा के विशेष आकर्षण
-
भव्य दरबार: यात्रा के दौरान माता रानी का एक भव्य और मनमोहक दरबार सजाया जाएगा।
-
पुष्प वर्षा: माता की आरती के दौरान विशेष ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा की जाएगी।
-
डीजे की गूंज: वातावरण को भक्तिमय बनाने के लिए यात्रा की रवानगी 5 विशेष डीजे की धुनों के साथ होगी।

