व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मुहिम चलाकर गौसेवार्थ इक्कठा की राशि

Sep 19, 2022 - 22:07
Sep 19, 2022 - 22:12
 0
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मुहिम चलाकर गौसेवार्थ इक्कठा की राशि

मकराना (नागौर, राजस्थान/मोहम्मद शहजाद) नगर परिषद मकराना के वार्ड नम्बर 55 की पार्षद शांति देवी चौहान के नेतृत्व में गायों में फैली भयावह लंपी स्किन बीमारी से पीड़ित गायों के इलाज और उनके खाने पीने की व्यवस्था के लिए व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना कर सर्वसमाज से ज्यादा से ज्यादा सहयोग की अपील की गई। इस दौरान भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया और 3 दिनों मे एक लाख की राशि इकट्ठा की। इस राशि से गायों के लिए औषधि युक्त लड्डू बना कर आस पास के क्षेत्र में गायों को खिलाया जा रहा है। साथ में चारे की व्यवस्था की जा रही है। इस मुहिम में चेलाराम, परसाराम नून, सुरेश टेपण, बंशीलाल, महिपाल उचेरिया, राजेश तोषिणा, अशोक सफेड़, बनवारी, किशन रसाल सहित अन्य भामाशाहों ने सहयोग किया। गौ सेवा में 15 युवाओं की टीम रात दिन काम कर रही है। जिसमें विक्रम चौहान, कैलाश पटवारी, राम रतन, ओमप्रकाश, रिछपाल, सेंटु, अनिल, पुखराज, नरेंद्र, रामेश्वर सहित अन्य युवा शामिल है। निर्मल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा कार्य जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है