भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर: एक की मौत, चार घायल

Dec 8, 2022 - 01:05
 0
भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर: एक की मौत, चार घायल

जहाजपुर (भीलवाड़ा,राजस्थान/ आज़ाद नेब) भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे जहाजपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसने एक जने की मौत हो गई और 4 घायल हो गए।  कांग्रेस के नेता बाबूलाल मीणा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांगेस कार्यकर्ताओ के वाहन को बूँदी के निकट ट्रेलर ने टक्कर मारी थी जिसमें रामचंद्र पिता भुवाना मीणा निवासी धुंवाला की मौत हो गई। ओर गाड़ी में सवार चार कार्यकर्ता घायल हो गए जिनको बूंदी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष एवं पार्षद अनिल उपाध्याय, सरपंच राम सिंह मीणा, हरलाल कीर निवासी धुंवाला, हंसराज मीणा निवासी काला भाटा शामिल है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी जिला कलेक्टर आशीष मोदी जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षक चंचल मिश्रा, उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा, तहसीलदार इंद्रजीत सिंह मृतक के परिवार को सांत्वना देने के लिए ग्राम धुंवाला पहुंचे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है