आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का महिलाओं में दिखा तिरंगे के प्रति जज्बा

Aug 5, 2022 - 19:07
Aug 5, 2022 - 21:18
 0
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का महिलाओं में दिखा तिरंगे के प्रति जज्बा

बानसूर (अलवर, राजस्थान/ सोनू) बानसूर के युवा जागृति संस्थान प्रभु भवन प्रभु नगर चंदवाली रोड बानसूर पर 13 से 15 अगस्त 2022 तक" आजादी का अमृत महोत्सव "कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा गया है। तथा उनके  द्वारा 500 तिरंगे झंडे बनाए गए हैं। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिला और इन झंडों को बानसूर ब्लॉक के 148 गांवों की सखियों के सीएससी सेंटर पर लगाए गए हैं।  तथा इन डिजी पे सखियों  द्वारा ग्रामीण लोगों को' हर घर तिरंगा अभियान' से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया है। और उनके सीएससी सेंटर पर आने वाले लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है । लोग इस अभियान से जुड़कर अपनी दुकान,  मकान,  ऑफिस इत्यादि पर झंडा लगाते हुए अपनी फोटो शेयर कर रहे हैं।
युवा जागृति संस्था सचिव गोकुल चंद सैनी ने बताया कि हमारी संस्था की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगभग 500 तिरंगे झंडे तैयार किए गए हैं तथा उन्हें 148 सीएससी सेंटरो पर लगाया गया है। और इसके साथ ही डीजीपे सखियों व युवा जागृति महिला मंडल की महिलाओं द्वारा लोगों को " हर घर तिरंगा अभियान" के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया गया है। अतः अधिक से अधिक लोग आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर" आजादी के अमृत महोत्सव" कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें  जिससे देश के नागरिकों में सम्मान के साथ राष्ट्रभक्ति राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जुड़ाव में वृद्धि हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है