महिला अधिकारिता एवं बाल विकास फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा का किया अवलोकन

Jul 18, 2025 - 13:52
 0
महिला अधिकारिता एवं बाल विकास फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा का किया अवलोकन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन)  पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ में महिला अधिकारिता एवं बाल विकास की फ्लैगशिप योजनाओं की पर्यवेक्षक मकसूद अहमद(महिला अधिकारी)द्वारा मासिक समीक्षा की गई।
पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़े में महिला विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की, और रिपोर्ट ली ।
इस मौके पर पर्यवेक्षक द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना के संबंध में साथिनाे द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की । और निर्देश दिए की लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में भविष्य में भी टारगेट जीरो पेंडेंसी को ध्यान में रखकर कार्य करें। आंगनबाड़ी केंद्र /स्कूल/ हॉस्पिटल में इसके संबंध में जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने के लिए प्रचार प्रसार करें ताकि भुगतान समय पर किया जा सके ।
लाडो योजना में सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि को एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दिया गया है जो की सात किस्तों में दी जाती हैं ।
लक्ष्मणगढ़ CHC के कंप्यूटर ऑपरेटर कंचन कुमार शर्मा का त्वरित कार्य निस्तारण प्रशंसनीय बताया जिसके प्रयासों से लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में लाडो योजना का भुगतान समय पर किया जा रहा है ।
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नारी शक्ति उधम प्रोत्साहन योजना को साथिनों को विस्तार से समझाया तथा इसके प्रचार प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया ताकि महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।
पर्यवेक्षक ने बताया की राज्य सरकार द्वारा लड़कियों के लिए फ्री में RSCIT कंप्यूटर कोर्स संचालित किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक बालिकाओं को इसे जोड़ें 
महिला निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 का प्रचार प्रसार साथिनो द्वारा ज्यादा से ज्यादा कराया जाए  । 
मुखबीर योजना, शिक्षा सेतु, बेटी जन्मोत्सव ,कन्या वाटिका इत्यादि की संपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर विभागीय स्टाफ और लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों कि साथिनें  उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................