भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के नेतृत्व में होगा धरने का पटाक्षेप

May 28, 2022 - 22:36
 0
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के नेतृत्व में होगा धरने का पटाक्षेप

भीलवाड़ा /बृजेश शर्मा

आदर्श हत्याकांड के मामले में विभिन्न मांगों को लेकर डेढ़ सप्ताह से धरने पर बैठे भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व प्रशासन के बीच शुक्रवार रात हुई वार्ता में मांगों पर सकारात्मक सहमति बनने के बाद दिए जा रहे बेमियादी धरने को पटाक्षेप करने की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कर दी है। 29 मई को दोपहर 12.30 बजे धरना समाप्ति की घोषणा की जाएगी। इस दौरान जयपुर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया भीलवाड़ा आएंगे।
इससे पूर्व शनिवार को धरनास्थल पर खुशी का माहौल देखा गया। शुक्रवार को दो पुलिस अधिकारियों के तबादले और शनिवार को भाजपा नेत्री कोमल मेहता को जमानत मिलने पर भाजपा व हिंदू संगठनों ने खुशी जताई। शनिवार को जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पहुंचे। हाड़ा ने कहा कि मांडलगढ़ क्षेत्र में अधिकारियों की कमी के कारण जनता परेशान हो रही है इसे लेकर वे भी वहां धरने पर बैठे थे। इसलिए पहले यहां नहीं आ पाए। अब वहां आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो जाने से यहां पहुंचे हैं। इसके अलावा करणी सेना के पदाधिकारी भी धरनास्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन जताया
इस दौरान विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, विहिप के गणेश प्रजापत, राजकुमार शर्मा, सभापति राकेश पाठक, पूर्व उपसभापति मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया, पूर्व जिला प्रवक्ता विजय पोखरना, मनीष पालीवाल, पंकज प्रजापत, पार्षद रेखा पुरी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा सहित हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................