गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम का पहली बार भरतपुर आगमन पर व्यापार महासंघ द्वारा किया स्वागत सम्मान

Jan 9, 2024 - 16:57
Jan 9, 2024 - 17:04
 0
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम का पहली बार भरतपुर आगमन पर व्यापार महासंघ द्वारा  किया स्वागत सम्मान

भरतपुर .....दिनांक 9जनवरी 2024 को भरतपुर ज़िला व्यापार महासंघ द्वारा जवाहर सिंह बेडम गृह राज्य मंत्री राजस्थान सरकार के भरतपुर आगमन पर भारत एजेन्सी पर जोरदार स्वागत सम्मान फेटा, माला,शाल,दुपट्टा पहना कर किया गया। स्वागत कर्ताओं मे ज़िला महामंत्री नरेंद्र गोयल, ज़िला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज, ज़िला प्रवक्ता विपुल शर्मा, सुधीर गुप्ता, प्रवीण जैन, अशोक शर्मा, निरंजन मित्तल,राकेश कपूर, विनोद चौटाला अंजुम सिंघल,नीलू, बिन्नू सिंघल,कपिल बंसल,लोहरे,गिरीश कुमार सर्राफ, सुन्दर सिंह होलकर इत्यादि काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। वंहा उपस्थित ऑटो मोबाइल डीलर सोसायटी के सदस्यों द्वारा ज्ञापन मंत्री महोदय को दिया गया। जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर, डीएलसी दर, सफाई व्यवस्था, इत्यादि समस्यायों को उनके संज्ञान में लाया गया।इस मौके पर राज्य मंत्री के साथ पधारे, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, गिरधारी गुप्ता, मोहन रारह का भी माला पटका पहना कर स्वागत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow