अभय जोशी ने 98.50% अंक लाकर कस्बा रामगढ़ का किया नाम रोशन

Jul 28, 2020 - 20:24
 0
अभय जोशी ने 98.50% अंक लाकर कस्बा रामगढ़ का किया नाम रोशन

रामगढ़ अलवर

आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी दसवीं कक्षा के  रिजल्ट में रामगढ़ कस्बे के सरस्वती स्कूल रामगढ़ के छात्र अभय पुत्र कमलेश जोशी  ने  98 पॉइंट 50% अंक प्राप्त कर कस्बे का टापर बन रामगढ़ कस्बे का नाम रोशन किया है।

अभय जोशी का पिता सरकारी नोकरी-होम्योपैथिक कम्पाउण्डर के पद पर अलवर में कार्यरत है।

अभय ने पूरा श्रेय गुरुजनों एवं परिवारजनों को दिया है।

अभय जोशी कक्षा11 वीं में साइंस बायो लेना चाहते हैं । अपने पिता की भांति ही मेडिकल लाइन में  जाना चाहता है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अभय जोशी का शाला प्रबंधन द्वारा शाला में माला पहनाकर और मुंह मीठा करा स्वागत किया गया।

 इस दौरान विद्यालय के संस्थापक धर्मेंद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य, नर्सिंग अध्यापक हवा सिंह,मान सिंह,नरेश,सतीश अग्रवाल,पिंकी यादव आदि मोजूद थे

 राधेश्याम गेरा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow