चार हजार रुपये अवैध रुप से लेनदेन मामले में लेखपाल निलम्बित

Aug 12, 2021 - 23:34
 0
चार हजार रुपये अवैध रुप से लेनदेन मामले में लेखपाल निलम्बित

दातागंज (बदायूँ/उत्तरप्रदेश)  बदायूँ जिले की तहसील दातागंज के  उपजिलाधिकारी पारसनाथ मौर्य ने  हरपाल सिंह लेखपाल  सरेली  पुख्ता ने  कृषक अजीत  से चार हजार रुपये अवैध रुप से लेन - देन  का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो 10-8-2021 को वायरल होने पर उपजिलाधिकारी दातागंज के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल दातागंज तहसीलदार अशोक सैनी को 11 -8-2021 को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए थे|
जिसके चलते तहसीलदार अशोक सैनी की आख्या पर तत्काल प्रभाव से उपजिलाधिकारी दातागंज ने लेखपाल को 12-08-2021 दिन गरूवार को निलम्बित कर दिया है। उपजिलाधिकारी दातागंज ने लेखपाल को रिश्वत खोरी एवं  कर्मचारी आचरण नियमावली सिद्धांतों के प्रतिकूल आचरण/ कार्य करने अपने आचरण से शासन/ प्रशासन की छवि को धूमिल करने के सम्बंध में उपजिलाधिकारी पारस नाथ मौर्य दातागंज ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
 निलंबन काल में हरपाल  सिंह लेखपाल  क्षेत्र सरेली पुख्ता को  राजस्व  निरीक्षक कार्यालय तहसील दातागंज से सम्बद्ध रहेंगे। उपजिलाधिकारी दातागंज ने इस प्रकरण में तहसीलदार दातागंज अशोक सैनी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। वही उन्होंने कहा है कि मैं चेतावनी देता हूं कि सभी दातागंज तहसील के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुधर कर चले किसी को बख्शा नहीं जाएगा, माननीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी , किसी भी तरह की शिकायत आने पर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

  • संवाददाता- अभिषेक वर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................