प्रौढ ने तालाब में छलांग लगा की अपनी जीवनलीला समाप्त

Jan 22, 2022 - 02:55
 0
प्रौढ ने तालाब में छलांग लगा की अपनी जीवनलीला समाप्त

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में स्थित धांधीलाई के तालाब में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने छलांग लगा अपनी जीवन लीला समाप्त करली इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर सुभाष नगर पुलिस मोके पर पहुंची डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों व नगर परिषद की टीम ने शव को ढूंढ निकाला। मृतक की पहचान उसके भाई विनोद सोनी ने न्यूज एप पर प्रसारित समाचार व फोटो देखकर की। शव अभी मोर्चरी में रखवाया गया है।
सुभाषनगर थाना पुलिस ने बताया कि लव गार्डन से बस स्टैंड रोड़ पर स्थित स्थित चामुंडा माता मंदिर के पीछे एक प्रौढ़ ने शुक्रवार दोपहर में धांधलाई तालाब में छलांग लगा दी। यह घटना मंदिर के पास बैठे तीन चार लोगों ने देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। सुभाषनगर थाने से एएसआई सिंह व दीवान सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति बस स्टैंड रोड से आया और मंदिर के पीछे जाकर पहने हुये कपड़ों सहित तालाब में कूद गया। यह व्यक्ति एक बार पानी से ऊपर आया और दुबारा डूब गया। इसके बाद वह उपर नहीं आया। ऐसे में सुभाषनगर  पुलिस ने गोताखोरों 
नगर परिषद दस्ते को मौके पर बुलवाया। करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों व नगर परिषद की टीम ने व्यक्ति को ढूंढ निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एएसआई सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू किये गये। इस बीच समाचार एप पर प्रसारित समाचार और फोटो देखकर नर्बदा विहार निवासी व आरटीओ में एजेंट विनोद सोनी ने मुतक पहचान अपने भाई हरीश सोनी 45 के रूप में की।
एएसआई सिंह ने बताया कि हरीश मूलतमा ब्यावर का रहने वाला है। वह कुछ समय तक आरके कॉलोनी में भी रहा था। हरीश के स्मैक का नशा करने की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी भी अपने दो बच्चों को लेकर तीन-चार
साल पहले पीहर  चली गई थी। इसके बाद हरीश कभी भाई, कभी रिश्तेदार और कभी ससुराल और इधर-उधर रहकर समय गुजार रहा था। हरीश का एक अन्य भाई दिनेश सोनी भी है, जो सांगानेर में रहता है। उसका सर्राफा का कारोबार है। एएसआई ने बताया कि मृतक की पत्नी को सूचना दे दी गई। उसके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया कि हरीश ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया। पुलिस जांच और परिजनों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफहो पायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है