बल्देवगढ़ नारायणी धाम में सैन सेवादल के सानिध्य में हुई भजन संध्या

Jan 29, 2021 - 19:37
 0
बल्देवगढ़ नारायणी धाम में सैन सेवादल के सानिध्य में हुई भजन संध्या

बलदेवगढ (राजगढ़)महावीर सैन 

 राजगढ़ ग्राम पंचायत के बलदेवगढ़ नारायणी धाम पर   सैन सेवादल के सानिध्य में भजन संध्या व वार्षिक महोत्सव को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सैन सेवादल सदस्य अवधेश सैन व महावीर सेन ने बताया कि भजन संध्या कार्यक्रम में राजस्थानी म्यूजिक ग्रुप राजगढ़ के कलाकार संजय राजस्थानी, वकील निराला, नारायणी माता कथा वाचक कैलाश सैन गोठडा व प्रेम तवर द्वारा नारायणी माता की महिमा का गुणगान किया। 

इसके साथ ही हनुमान जी, रामजी सहित अन्य देवी देवताओं के भजनों की प्रस्तुतियां दी वह नारायणी माता का दरबार सजाया गया तथा सैन सेवादल का  वार्षिक उत्सव को लेकर भगवान सिंह मनोता की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से अप्रैल माह में एक भव्य वार्षिक उत्सव मनाए जाने को लेकर विचार व रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर मनोज निर्वाण, कन्हैया लाल सेन वृंदावन सेवा संस्थान जयपुर प्रदेशाध्यक्ष, सत्यनारायण सैन, कमलेश जसोरिया, महेश सेन गुदड़ी धाम अध्यक्ष, राकेश सेन थानागाजी, कैलाश नीमला, श्यामसुंदर राजपूर,  सुनील सेन भारतीय सेन सेना प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश सैन कलाई, मुनेश सैन, प्रमोद, रोशन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................