भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Jan 13, 2022 - 00:54
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ राजकुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ द्वारा बुधवार को कस्बे के विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद  की जयंती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित की अध्यक्षता में युवा दिवस के रूप में  उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण और गोष्ठी कर मनाई गई। इस अवसर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का वाक्य था "उठो,जागो और आगे बढो और लक्ष्य प्राप्ति तक अपना संघर्ष मत रोको"। मंडल महामंत्री अजय यादव ने बताया कि महन्त प्रकाशदास ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। वहीं प्रेमनाथ धामानी ने कहां की वह अल्पायु में ही आध्यात्मिक खोज के लिए निकल पड़े और रामकृष्ण परमहंस को अपना गुरु बनाया। मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने बताया की उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह साहित्य दर्शन और इतिहास के प्रकांड पंडित थे। वहीं पंडित नरेंद्र अवस्थी ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म को विदेशों में परचम पहनाया उसका उदाहरण शिकागो में दिया गया। उनका भाषण था जिसमें उन्होंने मेरी अमेरिकन भाइयों और बहनों से कार्यक्रम की शुरुआत की जिससे उनको दिए गए समय से ज्यादा हॉल में तालियां बजती रही। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष हुकुम, मंडल मंत्री दिनेश सैन, सुरजीत सिंह, प्रदीप विजय, ज्योति सचदेवा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति विजय, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री शेखर तमोली, पार्षद रूपनारायण मीणा, प्रीति शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र सैनी, महिला मोर्चा राजेश्वरी शर्मा,रश्मि विजय, ओमप्रकाश गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है