महवा पुलिस का मेगा एक्शन: जुआ-सट्टा और स्टंटबाजी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही; बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली और 5 बाइक जब्त

Aug 2, 2026 - 19:20
 0
महवा पुलिस का मेगा एक्शन: जुआ-सट्टा और स्टंटबाजी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही; बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली और 5 बाइक जब्त

दौसा/महुवा (पत्रकार अवधेश अवस्थी) दौसा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महुवा थाना पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। 1 और 2 अगस्त को चलाए गए 48 घंटे के विशेष अभियान में पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन, जुआ-सट्टा, सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी और शांति भंग करने के मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध बजरी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्टंटबाजी में प्रयुक्त 5 मोटरसाइकिलें और सट्टा राशि जब्त की है। कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है - 

  • अवैध बजरी खनन पर नकेल: थानाधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि 1 अगस्त को मरतपुर रोड सब्जी मंडी के पास अवैध बजरी ले जाते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। खनिज विभाग को सूचित कर आरोपी जयसिंह के खिलाफ प्रकरण संख्या 346/26 (धारा 303(2) व 4/21 एमएमडीआर एक्ट) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
  • जुआ व सट्टा में 4 दबोचे: एनएच-21 स्थित सागर संगम होटल के पास ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 3 आरोपियों—विश्राम मीणा, अशोक कुमार और मजीद खान को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया (प्रकरण संख्या 347/26, धारा 13 आरपीजीओ)। वहीं जयपुर बस स्टैंड पर सट्टे की खाईवाली करते आरोपी राजू कोली को पकड़ा गया (प्रकरण संख्या 348/26, धारा 13 आरपीजीओ)। जुआ-सट्टा स्थल से ₹880 की राशि जब्त की गई।
  • स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन: महुवा में खतरनाक स्टंटबाजी कर शांति भंग करने के आरोप में 5 युवकों—शकील, मोमीन, आस मोहम्मद, सिकन्दर और रोहित कुमार बैरवा को गिरफ्तार कर 5 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। इसके अलावा केंद्रीय बस स्टैंड क्षेत्र में बसों व यात्रियों का आवागमन बाधित करने वाले 12 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।

थानाधिकारी महेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शांति व्यवस्था बिगाड़ने और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................