नाबालिक लड़की से अश्लील छेड़खानी का मामला दर्ज

महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रविवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसकी 9 वर्षीय बेटी नोहरे में मेंहदी तोड़ रही थीं तभी गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री से अश्लील हरकत की।

May 11, 2020 - 01:22
 0
नाबालिक लड़की से अश्लील छेड़खानी का मामला दर्ज

डीग भरतपुर

डीग मई डीग के गांव बहज निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी 9  वर्षीय बेटी के साथ अश्लील छेड़खानी करने मुकदमा थाना डीग में दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार गांव बहज निवासी उक्त महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रविवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसकी 9 वर्षीय बेटी नोहरे में मेंहदी तोड़ रही थीं तभी गांव के ही गोपाल पुत्र हीरा लाल जाट ने उसे इशारा करके अपने पास बुलाया ओर उसे अकेला पाकर उसकी पजम्मी उतार कर उसके साथ अश्लील छेड़खानी करने लगा। जब वहा से गुजर रहे लोगों ने उसे रोका तो उस व्यक्ति ने उसकी बेटी को दीवार के दूसरी तरफ कुदा  दिया। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति कई दिन से उसकी नाबालिग पुत्री को रूपए का प्रलोभन देकर बुलाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376/511 आई पी सी व 5-6 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच थाना प्रभारी गणपत राम चौधरी को सौंपी गई है

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................