गंगा में डूबने से बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम, सूचना पर पहुँचे अधिकारी

May 25, 2021 - 17:56
 0
गंगा में डूबने से बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम, सूचना पर पहुँचे अधिकारी

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ की  दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौनी टिकन्ना गंगा नदी में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई. मामले की सूचना उपजिलाधिकारी पारस नाथ मौर्य को मिलने पर तत्काल उनके निर्देश से नायव तहसीलदार राजकुमार सिंह व हल्का लेखपाल घटना स्थल पर पहुँचे, वही पुलिस क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह के निर्देश पर दातागंज कोतवाली पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लिया। वही परिजनों के लिखित देने पर पुलिस ने   पोस्टमार्टम नही करवाया। तो वही बच्चे के पिता ने बताया कि मेरा बच्चा जिसका नाम मोहित है जो कि 12 वर्ष का है मैं कुछ कार्य से दातागंज कस्वे में गया था जिस दौरान मेरे पास गाँव से फोन आया कि आपका बच्चा मोहित गंगा में डूब गया है जिसकी सूचना मिलते ही मैं तत्काल गाँव पहुँचा वहा पता चला कि बच्चा गाँव के साथ के बच्चों के साथ गंगा के पास खेलने गया है जिस दौरान बच्चा गंगा  में नहाने लगा. इसी बीच गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई गांववालों के सहयोग से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया मृतक मोहित कि माँ माया देवी ने बताया की मोहित को घर पर नहीं पाए जाने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई. कुछ देर बाद पता चला कि वह मोहल्ले के बच्चों के साथ गंगा नदी के पास खेलने  गया है जिसके  बाद गंगा नदी के पास उसकी खोजबीन शुरू की वही मौजूद बच्चो ने पूरी घटना बताई, गांववालों के काफ़ी प्रयास के बाद गहरे पानी से बच्चें का शव निकाला गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। नायव तहसीलदार दातागंज राजकुमार सिंह ने परिजनों को ढाढ़स बधांकर  सांत्वना देते हुए  दुख प्रकट किया।

  • रिपोर्ट- अभिषेक वर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................