वीसी के जरिए पूर्व सैनिकों व सफाईकर्मीयों से सीएम ने किया संवाद

Jul 8, 2020 - 00:42
 0
वीसी के जरिए पूर्व सैनिकों व सफाईकर्मीयों से सीएम ने किया संवाद

बयाना,भरतपुर 
बयाना 07 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को वीडीयो कांफ्रेंस के जरिए पूर्व सैनिकों व प्रशासन के अधिकारीयों से कोरोना के संबंध में संवाद कर फीड बैक लिया व उनकी हौंसला अफजाइ भी की। इसी प्रकार उन्होंने सोमवार को भी सफाई कर्मीयों व नगरपालिका के अधिकारीयों कर्मचारीयांे सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारीयों से भी वीसी संवाद कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम व वर्षा ऋतु में आपदा प्रबंधन उपायों के संबंध में चर्चा करते हुए उनकी भी हौंसला अफजाई की थी। यहां के पंचायत समिती परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में सीएम के साथ यह वीसी संवाद हुआ था।

जिसमे मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट के दौरान सफाई कर्मीयों व पूर्व सैनिकों की ओर से पुलिस एवं प्रशासन व मेडीकल विभाग सहित सभी विभागों के साथ मिलकर फ्रंट लाइन कोरोना वाॅरियर्स के रूप में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनकी मुक्त कंठ से हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री की दोनो वीसी में जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन सहित पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बलराम कांमर व केशव फौजी एवं अन्य पूर्व सैनिकों, सफाई कर्मीयों, ने भी भाग लिया था। 

  • बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow