कांग्रेस सेवा दल का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ -चौधरी

Sep 24, 2021 - 23:16
 0
कांग्रेस सेवा दल का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ -चौधरी

डीग / भरतपुर / पदम जैन 

डीग 24 सितंबर - ड़ीग यंहा शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल की कार्यकर्ता वैठक  कस्बे के एक निजी मैरिज होम में कांग्रेस सेवादल के भरतपुर  प्रभारी मुकुंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से  शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर  वार्ता की गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा दल  कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। हमें एकजुट होकर के सेवा दल को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने सेवादल कार्यकर्ताओं से  राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा  गरीबों के लिए कल्याण के लिए संचालित योजनाओ का लाभ दूर गांव ढाणी में रहने वाले  जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आव्हान किया । सेवा दल के जिलाध्यक्ष सूरज बघेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सेवादल से जोड़ने की अपील की। इस मौके पर भगवान सिंह कोली, नीतू कोली, दीपचंद, रेखा साहू, देवरानी घसीटाराम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................