लाठी-डंडे से मारपीट होने के बाद हुई फायरिंग, दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

एक के सिर में लगी गोली, गम्भीर रूप घायल,

Aug 10, 2021 - 02:48
 0
लाठी-डंडे से मारपीट होने के बाद हुई फायरिंग, दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

दातागंज (बदायूँ, उत्तर प्रदेश) बदायूँ जिले की कोतवाली क्षेत्र  दातागंज के गावं बिरिया डांडी  में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पहले  हुई कहा - सुनी फिर लाठी-डंडे से  मारपीट के बाद हुई  फायरिंग में  एक पक्ष के श्रीराम पुत्र हेमराज निवासी बिरिया डांडी के सिर में गोली लगी है। वहीं एक - दूसरे पक्ष के दो लोगो के गोली लगने से गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दातागंज से जिला अस्पताल को रैफर कर दिया गया है। गाबं में तनाव की स्थिति देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया , घटना स्थल पर सी०ओ० दातागंज बलदेव सिंह कोतवाली पुलिस के साथ रवाना हो गये , मिली जानकारी के अनुसार सायं 5 बजे कोतवाली क्षेत्र के गावं बिरिया डाड़ी में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर कहा - सुनी हो गई , विवाद बढ़ते ही दोनों पक्षों में लाठी - डंडे से मारपीट होने लगी। इसके बाद फायरिंग में एक पक्ष  श्रीराम पुत्र हेमराज निवासी बिरिया ड़ाड़ी के सिर में गोली लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गये ,वही दूसरे पक्ष के  सत्यपाल पुत्र रामलड़ाते निवासी बिरया डांडी बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनके सर में गम्भीर चोटें आई है।
घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर गई थी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दातागंज लाकर प्राथमिक उपचार के बाद हालत सीरियस होने के कारण जिला मुख्यालय को रेफर कर दिया गया। 
सूचना मिलते ही  दातागंज सी ओ बलदेव सिंह   अस्पताल में  पहुँच  गए थे , उन्होने  दोंनो घायल की हालत गंभीर होने की दशा में  जिला अस्पताल बदायूँ तत्काल रेफर करवाया था। जिसमें श्रीराम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उक्त मामले की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी दातागंज बलदेव सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में आ गए उन्होंने घटना की जानकारी ली तत्काल दल बल के साथ उनके गाँव घटना स्थल को रवाना हो गए। वही जानकारी यह भी मिली है कि श्रीराम पक्ष मौर्य है वही सतपाल पक्ष भुर्जी है।  गांव में कोई बिबाद न बढ़े जिसके चलते सी ओ दातागंज ने गांव में पुलिस लगा दी, जिले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ  संकल्प शर्मा,एवं एस पी सिटी बदायूँ घटनास्थल को पहुँच गए,  उन्होंने घटना स्थल का जायजा लेकर कोतवाली में पहुँच कर पुलिस कर्मियों की मीटिंग लेकर दिशा - निर्देश दिये है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई। जिसके कारण दोनों पक्ष का कोतवाली में मुकदमा नहीं लिखा गया है। 

  • संवाददाता -  अभिषेक वर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................