जहरीले कीट के दंश से बालिका की मौत

Sep 28, 2020 - 20:20
 0
जहरीले कीट के दंश से बालिका की मौत

रूपवास भरतपुर

रूपवास,28 सितम्बर। निकटवर्ती गांव दौरदा में अपने परिजनो के साथ खेत में खडी बाजरा की फसल कटवाने गई 12 बर्षीय किशोरी बालिका की जहरीले कीट के दंश से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दौरदा निवासी गज्जी फकीर की पुत्री जोया सोमवार को अपने परिजनो के साथ खेत पर गई थी जहां किसी जहरीले कीट से दंश से मुर्छित हो गईं। जिसे इलाज के लिऐ रूपवास के सरकारी अस्पताल लाये जहां से उसे जिला आरबीएम अस्पताल भरतपुर रैफर कर दिया गया। भरतपुर ले जाते समय बालिका ने रास्ते में दम तोड दिया। 

रूपवास से नरेन्द्र परमार की रिपोर्ट,,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow