जिले के हॉस्पिटलो में ऑक्सीजन की कमी, कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे शहर विधायक संजय नरुका

जब तक जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की पूर्ति नही हो जाती धरना रहेगा जारी- संजय नरुका

May 4, 2021 - 04:40
 0
जिले के हॉस्पिटलो में ऑक्सीजन की कमी, कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे शहर विधायक संजय नरुका

अलवर (राजस्थान/ गिर्राज सौलंकी) अलवर कलेक्टर नुंनमल पहाड़िया के चैम्बर में शहर के विधायक शर्मा सहित भाजपा के पांच नेता दोपहर बाद जमीन पर धरने पर बैठ गए विधायक ने आरोप लगाया  जिले के अस्पतालों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही  मेरे घर पर लोग आते हैं कि अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे अस्पताल वाले कहते हैं ऑक्सीजन नहीं मिल रही प्रशासन अलवर से ऑक्सीजन दूसरे जिलों में भेज रहा है
विधायक संजय ने आरोप लगाया  कि कांग्रेस सरकार के श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली के कहने पर मरीजों को भर्ती किया जाता है यह बर्दाश्त नहीं कर सकते आपदा में जेल जाना पड़ा तो जाऊंगा विधायक के धरने पर बैठने के कुछ मिनट बाद ही कलेक्टर किसी काम से चले गए विधायक ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा यहां से नहीं हटूँगा

हालांकि कलेक्टर ने उनका कहा कि सब अस्पतालों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं जहां -जितनी ऑक्सीजन की जरूरत हो सकती है वहां भिजवा भी रहे है
विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। कानून के अनुसार धरने पर बैठे हैं फिर भी हमें आपदा में जेल भेजेंगे तो जाने को तैयार हैं

ऑक्सीजन की कमी को लेकर विधायक के धरने पर बैठने से पहले सानिया हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया। अस्पताल के प्रबंधन में बकायदा नोटिस लगा दिया है उनके यहां ऑक्सीजन निरंतर कम होती गई है। जिला प्रशासन के जरिए ऑक्सीजन पूरी नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में मरीजों को भर्ती नहीं कर सकते। अस्पताल में कई मरीज भी मिले। जिनको भर्ती होना था। लेकिन, नहीं किया गया। इसके बाद वे मरीज वहां से दूसरे अस्पतालों की ओर निकले। असलियत यह है कि मरीजों को कहीं भी वेंटिलेटर नहीं मिल पा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................