भगवान शिव का एकादश सहस्रघट अभिषेक संपन्न

Aug 8, 2021 - 00:13
 0
भगवान शिव का एकादश सहस्रघट अभिषेक संपन्न

उदयपुरवाटी (झुंझुनु,राजस्थान/ सुमेर सिंह राव) प्राचीन तीर्थ किरोड़ी में शुक्रवार शाम कर्कोटक सेवा समिति तथा लॉजिकल एस्ट्रो एंड वास्तु सॉल्यूशन चिराना के संयुक्त तत्वाधान में प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर एक लाख ग्यारह हजार सहस्त्रघट अभिषेक संपन्न किया गया। विश्व कल्याण की मनोकामना के लिए रुद्रयज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य रवि कुमार पारीक ने बताया कि ऐतिहासिक व धार्मिक तीर्थ स्थल किरोड़ी में चिराना, सीकर, जयपुर, उदयपुरवाटी, खंडेला, नवलगढ़ के विभिन्न ग्यारह यजमानों द्वारा प्रदोष वेला में विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान शिव को रिझाया गया। इस अवसर पर कालसर्प दोष, मांगलिक दोष, पित्र दोष के निवारण हेतु पूजन किया गया। पूजन के दौरान नंदी स्नान, पित्र तर्पण ,गणपति पूजा ,तीर्थ पूजा, गुरु पूजा ,शिव पूजन ,रुद्राभिषेक व महाआरती करके भगवान शिव का मनोरम श्रंगार किया गया। इस अवसर पर के.के. पारीक, पंडित पूरणमल पारीक, मास्टर शिव करण सैनी, पंडित संदीप शर्मा, बबीता दूजोद, पंडित गोविंद स्वामी ,पंडित जय प्रकाश पारीक, भोम सिंह खिरोड ,हरि सिंह शेखावत, विकास दूजोद, अंबिका पारीक तथा कर्कोटक सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................