राममन्दिर के समर्पण राशि में बढ चढ कर आगे आऐ लोग, धर्ममय हुआ क्षेत्र का वातावरण

Jan 31, 2021 - 20:22
 0
राममन्दिर के समर्पण राशि में बढ चढ कर आगे आऐ लोग, धर्ममय हुआ क्षेत्र का वातावरण
फाटो केपसन- बीपी३१०१पीए-धन समर्पण के लिए गली मोहल्लो मे जय घोष लगाते रामदूत

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/भगवानदास) श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के विशाल मन्दिर निर्माण मेंं हर कोई समर्पण के लिए बिना भेद भाव के बढ चढकर भाग ले रहा है। पहाड़ी उपखण्ड में भगवान श्रीराम के रामदूत घर घर गली मोहल्लो में जाकर संदेश दे रहे है। दानदाता समर्पण राशि भेट करते समय परिवारिजनो के साथ रामदूतो  का आरती उतार कर माथे पर कुम-कुम का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया जा रहा है। क्षेत्र में।रामदूत आऐगे, घर घर अलख जगाएगे।। का उद्वघोष से धर्ममय वातावरण बना हुआ है। माता -बहिने व बच्चे वृद्व युवा भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण मे अपना तन मन घन समर्पण करने को आतुर हो रहा है।आज भगवान के निमित हर कोई स्वेच्छा से नही सामथ्र्य अनुसार समर्पण राशि भेट कर रहा है। प्रतिदिन लाखो रूपये की राशि दान की जा रही है।संकलन समिति ने बताया हैकी हर घर मोहल्ले में  रामदूत आऐगे ।जिनको भारत का प्रत्येक नागरिक अपना समर्पण भेट कर सकता है।उन्होने बताया है की इस पुन्य कार्य में हर कोई अपना योगदान गिलहरी के रूप  देगा वह भी  स्वीकार होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................