महनपुर ग्राम पंचायत से पौधारोपण अभियान का किया शुभारम्भ

Jul 17, 2020 - 22:06
 0
महनपुर ग्राम पंचायत से पौधारोपण अभियान का किया शुभारम्भ

बानसुर अलवर

बानसूर । पौधे लगाना सबसे पुण्य का कार्य है क्योंकि जब तक पेड़ जीवित रहता है तब तक लोगों को ऑक्सीजन, छांव, फल एवं लकड़ी उपलब्ध कराते हैं। पेड़ों से पर्यावरण सुरक्षित रहता है। अतः सभी लोग एक एक पौधा लगाएं और उसकी बड़े होने तक देखभाल करें। यह बात महिला मंडल संरक्षक मनीषा देवी द्वारा पर्यावरण जन चेतना अभियान के तहत बतायी गयी युवा जागृति महिला मंडल द्वारा व युवा जागृति नवयुवक मंडल और डिजिटल मॉडल टाउन प्रोजेक्ट में बनाए गए। डिजिटल दोस्त शीतल शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत महनपुर से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। डीएमटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए डिजिटल दोस्तों द्वारा

वर्षा ऋतु में अपने पौधारोपण अभियान के तहत बानसूर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा।इस अवसर पर अशोका, शीशम, गुलमोहर, तुलसी आदि पौधे रोपे गए। महिला मंडल की  संरक्षक मनीषा देवी, सीमा सैनी, शीतल शर्मा, कंचन सैनी, वंदना लाटा, युवा जागृति संस्था निदेशक गोकुल चंद सैनी, नेहरू युवा केंद्र एनवाईसी सुंदरलाल गुर्जर आदि  लोगों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

सुनील कुमार शर्मा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................