बिना अनुमति रैली निकालने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा

Nov 29, 2021 - 07:57
 0
बिना अनुमति रैली निकालने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) रविवार सुबह गुलमंडी में मुस्लिम समाज के एक संगठन की ओर से बिना अनुमति रैली निकालने का प्रयास किया गया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर रैली में शामिल लोगों को खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की और से जागरूकता स्वास्थ्य सप्ताह को लेकर नागोरी गार्डन फतेह टावर से रैली निकालते हुए सर्राफा बाजार, धानमंडी, कसारा बाजार होते हुए  सांगानेरी गेट तक जानी थी। इस रैली को लेकर संगठन की ओर से मांगी अनुमति को प्रशासन ने इंकार कर दिया था। इसके बावजूद रविवार सुबह 8 बजे काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता फतेह टावर के बाद इक्कठा हो गए। इस पर भीमगंज थाना व कोतवाली थाने से जाप्ता मौके पर पहुंच कार्यकर्ताओं को समझाने लगे। लेकिन कार्यकर्ता और पदाधिकारी जबरदस्ती रैली निकालने लगे और पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामा करने लगे। ऐसे में पुलिस को हंगामा शांत करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने इस संबंध में 17 लोगों को हिरासत में लिया हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है