खेदड़ शक्ति धाम सेवा समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Sep 6, 2021 - 11:24
 0
खेदड़ शक्ति धाम सेवा समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (झुन्झुनू, राजस्थान/ सुमेरसिंह) गुढ़ा गौडजी  क्षेत्र के टोडी की खेदड़ शक्ति धाम सेवा समिति की ओर से रविवार को सवामणी व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इससे पूर्व शनिवार की संध्या को राजस्थान के सुप्रसिद्ध बाबूलाल चौधरी एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों की प्रस्तुति दी गई।प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि झुंझुनू की पूर्व सांसद संतोष अहलावत थी।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदारा राम टोडी ने की।विशिष्ट अतिथि शिशुपाल कोलसिया, नत्थुराम जाखल, संजय कुमार सुरजगढ़ ,कैप्टन जगमाल सिंह छऊ, सरपंच रामप्रताप ककडेऊ आदि थे।खेदड़ शक्ति धाम सेवा समिति के अध्यक्ष रामसिंह खेदड़, सचिव दलीप खेदड़, सुभाष खेदड़, सुनील खेदड़, विद्याधर खेदड़, झुथाराम, विनोद खेदड़ आदि ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।शक्ति धाम सेवा समिति अध्यक्ष रामसिंह खेदड़ ने आए हुए अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।इससे उनके भीतर आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन करने की भावना का संचार होता है।उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव को एक अच्छा इंसान बना देती हैं।इस दौरान हाल ही में आरएएस में चयन,उत्कृष्ट कार्य तथा भामाशाह समेत अन्य कार्यो में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 60-70 लोगों का अतिथियों ने शाॅल ओढ़ाकर,प्रतिक चिन्ह व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।मंच का संचालन ताराचंद खेदड़ गुढाबावनी ने किया।इस मौके पर सरपंच झिमकोरी देवी टोडी, पंचायत समिति सदस्य सुमन खेदड़, सरोज खेदड़ टोडी, कल्पना भाटीवाड़, छलुराम बामलास, जयकण सीथल, धर्मपाल खेदड़ सीथल,भागुराम भाटीवाड़, लालचंद बैरी, रोहिताश खेदड़ ,परमेश्वर ,महावीर टोडी,भोपाल टोडी, बुंटीराम, जेपी जाखड़, विनोद जाखल, बीरबील सिंह, मूलचंद, पवन खेदड़, सुनील कोलसिया, अनिता खेदड़, नेहा खेदड़, सतीश बामलास समेत बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................