बहरोड के तीन क्लबो द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया आयोजित, 51 बच्चे हुए सम्मानित

Aug 18, 2020 - 19:33
 0
बहरोड के तीन क्लबो द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया आयोजित, 51 बच्चे हुए सम्मानित

बहरोड,अलवर 

बहरोड|| लायंस क्लब बहरोड, लायंस क्लब बहरोड रॉयल, लिओ क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरोड में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बहरोड नगर पालिका क्षेत्र में जिन बच्चों ने कक्षा 10वी एवं 12वी में 80% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए है उनको तीनों क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

90% से अधिक प्राप्त करने वाले  बच्चों में प्रतिभा, ममता शर्मा, फिजा बानो, मोना वर्मा, बिपाशा गोगिया रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री शशि कपूर जी, विशिष्ट अतिथि बालिका स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रामकला यादव, जोन चेयरपर्सन दीवान सिंह, रीजन सचिव  के पी बर्वे रहे। समारोह में 51 बच्चों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में लायंस क्लब बहरोड़ से अध्यक्ष के पी यादव, हंसराज यादव, पमित यादव, बृजराज चौहान, महेश पारीक लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल से अध्यक्ष ललित शर्मा, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र छीपा, राकेश रोहिल्ला, कर्मवीर यादव, हर्षित जैन, दिनेश अग्रवाल, मुकेश यादव लियो क्लब से हेमंत नागर, पवन शर्मा, दीपक शर्मा, हिमांशु, मोहित गोयल, कल्पित जैन एवं बालिका स्कूल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज शर्मा द्वारा किया गया।

  • बहरोड से योगेश शर्मा की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow