राधा रानी ब्रज यात्रा ने जल महलो की नगरी डीग में किया प्रवेश

Nov 18, 2020 - 22:23
 0
राधा रानी ब्रज यात्रा ने जल महलो की नगरी डीग में किया प्रवेश

भरतपुर,राजस्थान/ पदम चंद जैन 
डीग (18  नबम्बर)  कृष्ण लीला स्थली बरसाना से 25 अक्टूबर से प्रारंभ हुई राधा रानी ब्रज यात्रा बरसाना के प्रमुख संत पद्मश्री रमेश बाबा के निर्देशन में आज पच्चीसवें दिन ब्रज के राजस्थान क्षेत्र में प्रविष्ट होकर जल महलो की नगरी डीग पहुची जहाँ लोगो पद  यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  उत्तरप्रदेश के गोवर्धन  में विश्राम स्थल गोविंद कुंड से निकल कर यात्रा राजस्थान में पूंछरी पहुँची जहाँ पद यात्रियों ने  पूंछरी के लौठा के दर्शन कर श्याम ढाक जैसी अति रमणीय स्थली के दर्शन कर भ्रमण किया। यहां आज भी पुरातन कदम्ब वृक्षों में स्वाभाविक रूप से बने दोने देखने को मिलते हैं। इसी संदर्भ में कहावत है कि "श्याम ढाक के दोना दही खायलै श्याम सलोना"। आगे सामई खेरा जिसे सूर्यपतनवन भी कहा जाता है; होते हुए ऊमरा में ग्रामवासियों के प्रेम से आप्लावित यात्री अति प्रसन्न हुऐ यहां सभी यात्रियों को भोजन भी कराया गया। गांव गांव में स्वागत सत्कार से आनंदित यात्रियों ने कहा कि ब्रजवासियों जैसा उदार कोई नहीं।। 
 बाबा के उद्देशों को ध्यान में रखते हुए हर गांव में मान मंदिर सेवा संस्थान के कार्य कारी अध्य्क्ष राधाकांत शास्त्री ने    ब्रज के सांस्कृतिक स्वरूप की रक्षा व भगवन्नाम सेवन का अनुरोध किया। साथ ही यह भी चिंता व्यक्त की कि भरतपुर जिला प्रशाशन ब्रज क्षेत्र में खनन गतिविधि को बढ़ावा देकर ब्रज विनाश की भूमिका निभा रहा है तभी तो ब्रज वसुंधरा में नए नए क्रेशरों की परमीशन जारी की जारही है। उन्होंने कहा कि  इसको लेकर काग्रेस आला कमान से हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलेगा। उन्होंने बताया हैं कि

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................