संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना ने कराया बिजोरावास के मोक्ष धाम का जीर्णोद्धार कार्य

Jul 20, 2021 - 15:51
 0
संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना ने कराया बिजोरावास के मोक्ष धाम का जीर्णोद्धार कार्य

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना की ओर से ग्राम बिजोरावास के मोक्ष धाम का जीर्णोद्धार का कार्य करवाया गया। ट्रस्ट के द्वारा मोक्षधाम मे फालतू झाड़ियों व कटीले पौधों को कटवा कर समतलीकरण का कार्य पूर्ण करवाया गया। ट्रस्ट की ओर से अंतिम संस्कार करने की जगह को पक्का चुनाई करके निर्मित करवाया गया। ट्रस्ट की ओर से यहां पर छायादार पेड़ लगाने के लिए पेड़ भेंट किए गए। लोगों से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए व पर्यावरण को खुशहाल बनाएं।
ट्रस्ट सचिव डॉक्टर सानू राजकुमार यादव ने बताया की वहां पर आने वाले लोगों को बैठने की जगह  की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत व नव युवकों के निवेदन पर ट्रस्ट ने मोक्ष धाम को समतलीकरण कराकर यहां पर छायादार पेड़ भेंट किए। 
ग्राम पंचायत सरपंच उदय सिंह जागीरदार पंच, गांव के गणमान्य लोगों व नवयुवक मंडल ने ट्रस्ट का हार्दिक आभार व्यक्त किया ग्राम पंचायत सरपंच उदय सिंह जागीरदार ने बताया कि ट्रस्ट क्षेत्र के सभी प्रकार के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है! 
साथ अधिक से अधिक जनता की सेवा करने की कोशिश करते हैं। हम ट्रस्ट का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर सरपंच उदय सिंह जागीरदार जयद्रथ यादव लेख राम अवस्थी विवेक कुमार नवीन कुमार विपिन कुमार बलवान सिंह महेंद्र कुमार महेश कुमार मनोज कुमार पवन कुमार अभिमन्यु अमन कुमार अन्य लोग उपस्थित रहे व नवयुवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................