राज्य में बढ़ते महिला उत्पीड़न एवं अलवर की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मौन धरना प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा का मौन धरना

Jan 14, 2022 - 04:46
 0
राज्य में बढ़ते महिला उत्पीड़न एवं अलवर की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मौन धरना प्रदर्शन

भीलवाड़ा (राजस्थान/बृजेश शर्मा)  राज्य में लगातार बढ़ते महिला उत्पीड़न एवं अलवर में मूक बधिर महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा भीलवाड़ा ने कलेक्ट्री पर मौन धरना प्रदर्शन किया भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने राज्य में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न को रोकने एवं अलवर पीड़िता के आरोपियों को तुरंत सजा दिलाकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि महिला मोर्चा ने आरोप लगाया है कि इतना बड़ा मामला होने के बाद भी पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया है जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से महिला अत्याचार निरंतर बढ़ रहे हैं महिला संबंधी अपराध एवं महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ देश के अंदर राजस्थान में नंबर वन पर आ गया है इस दौरान सुमित्रा पोरवाल सोनिया कोहली मधु शर्मा सीखा जागेटिया रेखा शर्मा मंजू पंचोली ललिता शर्मा मोनिका माहेश्वरी दीपा सोनी निशा जैन इन्दू बंसल मीनाक्षी नाथ चंदा सोनी समता सनाढ्य, जयालुधानी धरने में शामिल थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है