बिजोलिया कोटड़ी के शिक्षको को साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण में बच्चो के साइबर सुरक्षा से संबंधित दी ट्रेनिंग

Jan 14, 2022 - 06:09
 0
बिजोलिया कोटड़ी के शिक्षको को साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण में बच्चो के साइबर सुरक्षा से संबंधित दी ट्रेनिंग

शाहपुरा (भीलवाड़ा, राजस्थान/ बृजेश शर्मा) राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के बालिका शिक्षा फाउंडेशन के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा भीलवाड़ा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल शाहपुरा में आज गूगल मीट पर साइबर सिक्योरिटी का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण गुरूवार को दिया गया। इसमें बिजोलिया और कोटडी ब्लॉक के प्राथमिक व  माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई ।  ट्रेनिंग के दौरान राज्य स्तर पर यूनिसेफ और फ़साइबर पीस फाउंडेशन से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर प्रशांत चैधरी,व्याख्याता भूगोल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलिया कला एवं महेश कुमार कोली, वरिष्ठ अध्यापक,विज्ञान,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पनोतिया ने मेंटर टीचर को बच्चों व उनके अभिभावकों  द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले विभिन्न ऍप्स का सुरक्षित उपयोग केसे करें जिनके सिक्यॉरिटी फीचर्स पर विस्तार से ऑन लाईन डेमोस्ट्रेशन दिया गया ।  प्रशिक्षण के दौरान स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा के  प्रधानाचार्य  लक्ष्मण सिंह मीणा द्वारा इंटरनेट का सुरक्षित रूप से इस्तेमाल करने के लिए कहा गया ।  इस ट्रेनिंग के दौरान अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा,भीलवाड़ा से प्रोग्राम ऑफिसर रज्जब अली,राजेश मीणा, सुरेश कुमार कोली ने बुलीबाय ऐप,ऐनीडेस्क ऐप, टीम व्यूवर,पब्लिक वायफाइ का इस्तेमाल करने से बचने के लिये जानकारी दी द्य मीटिंग से जुड़े सभी प्रतिभागियों लगातार सक्रिय रहकर अपने अनुभव साझा किये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है