बेटियों को संरक्षित व सुरक्षित रखकर ही राष्ट्र व समाज का उत्थान एवं प्रगति संभव है - रामकिशोर तिवाड़ी

Mar 18, 2021 - 18:39
 0
बेटियों को संरक्षित व सुरक्षित रखकर ही राष्ट्र व समाज का उत्थान एवं प्रगति संभव है - रामकिशोर तिवाड़ी

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) नारायणी देवी पीजी महिला महाविद्यालय बहरोड़ में गुरूवार को कन्या भ्रुण हत्या पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के रजत जयंती महोत्सव के तहत संपूर्ण राजस्थान में रथ अभियान चलाया जा रहा है। कन्या भु्रण हत्या रोकथाम अभियान महाविद्यालय में प्रारम्भ किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति राजस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाडी ने अपने उदबोधन में कहा कि आज समाज में कन्या भ्रुण हत्या एक बड़ा महापाप हो रहा है। कन्या भु्रण हत्या रोकथाम के लिए समाज में सभी वर्ग, जाति के लोगों को आगे आना चाहिए। बेटियों को संरक्षित व सुरक्षित रखकर ही आगे बढ़ाया जा सकता है। उसी से राष्ट्र व समाज का उत्थान व प्रगति संभव है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ नीलम यादव ने बताया कि समाज में बेटियों को कोख में मार दिया जाता है। जब यह बेटियां जन्म ही नहीं लेंगी तो सृष्टि का निर्माण कैसे संभव हो पाएगा। आज समाज में बेटियां सभी तरह की भूमिका निभा रही है। सेना में कमीशन प्राप्त कर रही है,

इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, कवि, लेखक, साहित्यकार जैसे श्रेष्ठ पदों को सुशोभित कर रही है। आज समाज में यदि सभी बेटियां कन्या भ्रुण हत्या के विरोध में मजबूती से खड़े हो जाए तो समाज में किसी वर्ग में ताकत नहीं की कोख में ही बेटियों को मार दे। अतः कन्या भ्रुण हत्या की रोकथाम में महिला की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। संगोष्ठी में बलवान सिंह यादव जिला अध्यक्ष भाजपा, उमेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, बाबूलाल प्रदेश अध्यक्ष भ्रुण हत्या संरक्षण समिति, श्यामसुंदर राष्ट्रीय महामंत्री, कविता यादव बीकानेर आदि ने भी संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर योगेंद्र भाटी अध्यक्ष बीकानेर, गिर्राज पारीक, भुवनेश, आनंद शर्मा अलवर, डॉ.ओम प्रकाश यादव, डॉ.संजय यादव, अजय सिंह, संजय शर्मा पार्षद, संजय मीर पार्षद, बाबूलाल शर्मा पी टी आई, अरुण शर्मा महामंत्री, कमल नयन शर्मा, अनिल शर्मा, विक्रम सिंह यादव, इन्दु यादव, पूजा लाम्बा, भागवंती, जगबीर सिंह, मनोज यादव, अजीत यादव, अजय नायक, विकास वर्मा, पृथ्वी सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे संगोष्ठी में मंच संचालन प्रवक्ता अमर चंद शर्मा ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................