शौक-मौज पूरे करने के लिए बॉयफ्रेंड बनाकर लगाया, 33 लाख रुपए का चूना, मामला दर्ज

Oct 4, 2020 - 22:24
 0
शौक-मौज पूरे करने के लिए बॉयफ्रेंड बनाकर लगाया, 33 लाख रुपए का चूना, मामला दर्ज

जोधपुर,राजस्थान 
जोधपुर:-  हाल मुंबई निवासी युवक अमित पुत्र राजेंद्र माली ने महामंदिर निवासी युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। वह मुंबई में प्राइवेट जॉब करता है। करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात महामंदिर वेदों का बास निवासी रिया संचेती से हुई थी, कंप्यूटर कार्य की वजह से अपनी एजुकेशन व ऑनलाइन फाॅर्म भरवाने के लिए परिवादी के पास आती रहती थी। इसी दौरान उसने अमित के मोबाइल नंबर भी ले लिए और सोशल मीडिया पर भी संपर्क में रहने लगी। जोधपुर में रहते हुए रिया ने उसे मिलने के लिए एक रेस्टोरेंट में भी बुलाया। वहां उसने शादी की इच्छा जाहिर की, लेकिन अमित के मानाही करने के बाद 14 फरवरी 2016 को रिया ने परिवादी के घर पहुंचकर शादी के लिए प्रपोज किया। फिर अमित वापस मुंबई चला गया, तो भी दोनों संपर्क में रहे।
कुछ समय बाद रिया ने मुंबई घाटकोपर गरोडिया कॉलेज मे  इंटीरियर डेकोरेशन का कोर्स करने के लिए में एडमिशन लिया और पीजी में रहने की व्यवस्था की। जबकि, अमित माली समाज की धर्मशाला में रहता था। रिया ने उससे पीजी में नहीं रहकर अमित के साथ होटल में रहने को कहा। काफी समय तक दोनों अलग-अलग छह होटलों में रहे,  जहां रिया ने खुद को अमित की पत्नी बताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छह अलग-अलग होटलों में रहते हुए रूम रेंट, खाना-पीना, कपड़े इत्यादि पर 2 लाख 13 हजार 268 रुपए का खर्चा भी रिया के कहने पर अमित ने किया। इसके बाद रिया के कहने पर ही फ्लैट किराए पर लिया। इसके लिए भी रिया ने खुद को पत्नी बताते हुए दिसंबर 2017 को पहला व जनवरी 2019 में दूसरा फ्लैट किराए पर लिया। इन फ्लैट्स में दोनों करीब पौने तीन साल तक रहे। जिनका किराया, बिजली व मेड का खर्चा भी 26.23 लाख रुपए अमित से करवाया। 
फ्लैट में रहते रिया ने खुद के दिल में छेद होने व इसका जयपुर में ट्रीटमेंट चलना बताया। हर महीने जांच करवाने के लिए फ्लाइट्स के टिकट व अन्य बहानों से 2.75 लाख रुपए खर्च करवाए। मार्च 2020 में रिया होली पर जोधपुर जाने का बोलकर निकली, लेकिन इसके बाद भी रुपए मांगने बंद नहीं किए। उसने दो दिन बाद वापस मुंबई लौटने की बात कही, लेकिन बाद में अलग-अलग बहाने करने लगी। लगातार रुपए की डिमांड और बहाने सुनकर अमित को संदेह हुआ और रुपए देने से मना किया तो पर रिया ने सुसाइड की धमकी दी, जिसकी जानकारी अमित ने रिया के पिता को फोन करके बता दी। विवाद बढ़ने के बाद अमित को पता चला कि उसकी अलमारी में रखे 65-70 हजार रुपए भी गायब हैं। परिवादी का आरोप है कि अब रिया और उसके पिता उसे धमका रहे हैं कि इस बारे में किसी को बताया, तो कानून लड़की के पक्ष में है, जेल भिजवा देंगे। ऐसा नहीं करने के बदले 50 लाख रुपए मांग रहे हैं। जबकि, झांसे देकर करीब 33 लाख रुपए पहले ही लूट चुके हैं। महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................