नालों फैरोकवर टूटने से वाहन चालकों सहित राहगीर परेशान

Oct 4, 2020 - 22:30
 0
नालों फैरोकवर टूटने से वाहन चालकों सहित राहगीर परेशान

भरतपुर,राजस्थान 
डीग –(4 अक्टूबर) डीग उप खंड के कस्बा  जनूथर के त्रिपोलिया बाजार में दाँतलौठी गाँव की ओर जाने वाले सीसी सडक मार्ग पर नालों के  फैरोकवर (लोहे का जाल) टूटने से वाहन चालकों सहित आमराहगीरों को आवागमन के दौरान खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। फैरोकवर टूटने से आये दिन दुपहिया-चौपहिया वाहनों के नाली में फंसने से कस्बा में घंटों जाम की समस्या बनी रहती है जिससे दुकानदार एवं पैदल राहगीरों सहित आस पास के गांवो से सामान खरीदने आने वाले ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड रही है।वाहनों के फंसने से  जाम की समस्या के चलते लोगों में आपसी कहासुनी सहित एक दूजे में तकरार अमूमनतौर पर  रोजमर्रा देखी जा सकती है।रविवार को समस्या उस समय विकट बन गई जब एक पिकअप  उस नाली में फंस गई जिसे जैक के माध्मम से निकालने में चालक के पसीने छूट गये।वाहन चालक आये दिन चोटिल हो रहे हैं।फैरोकवर टूटने से कुछ वाहन चालकों को डीग सडक मार्ग बाया नगर वायपास से गुजरने पर मजबूर होना पड रहा है जहां उन्हें काफी दूरी तय करनी पड रही है।यह फैरोकवर कई माह से टूटा हुआ है मगर जिम्मेदारों की ओर से अभी तक नहीं बदला गया है।

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow