महुआ पुलिस की कार्यवाही देसी शराब के 143 पव्वे जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Jun 20, 2020 - 20:08
 0
महुआ पुलिस की कार्यवाही देसी शराब के 143 पव्वे जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

महुआ दौसा  

महुआ थाना पुलिस ने अवैध रूप से क्षेत्र में बेच रहे शराब माफिया पर कार्रवाई करते हुए उनके कारिंदे शराब बेचने वालों  के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देसी शराब के 143 पव्वे जप्त कर एक व्यक्ति  को गिरफ्तार किया गया है । जबकि एक व्यक्ति  मौके से फरार हो गया। महुआ थाना पुलिस ने बताया कि  गहनोली व बरीतकी गांव में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिली। जिस पर टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई। जिसमें मोहन लाल जाटव को गहनोली गांव से 62 देशी शराब के पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है ।वहीं बरीतकी गांव में की गई कार्रवाई के दौरान शराब बेचने वाले आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने 81 देशी शराब के पव्वे जप्त किए हैं।

महुआ से अवधेश कुमार अवस्थी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow