8वीं कक्षा की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी का फंदा लगा की खुदकुशी

Dec 15, 2021 - 21:18
 0
8वीं कक्षा की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी का फंदा लगा की खुदकुशी

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) शहर के प्रताप नगर थाना इलाके में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त मृतका के माता-पिता बिजौलियां गये थे। घर में छात्रा, दादा-दादी के साथ थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  करवा दिया। मौत को संदिग्ध मानकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
प्रताप नगर थाने के हैडकांस्टेबल हेमेंद्र सिंह ने बताया किप्रताप नगर थाना सर्किल की एक कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा मंगलवार रात घर में दादा-दादी के साथ थी। उसके माता-पिता बिजौलियां गये हुये थे। छात्रा ने कमरे में जाकर गले में चुन्नी का फंदा गले में डाला और पंखे से लटक गई। 
दादा-दादी को घटना का पता चला तो आस-पास के लोगों के जरिये पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोटोग्राफी करवाने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस का कहना है कि मृतका आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता ने बिजौलियां से लौटकर घटना के संबंध में रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुये जांच शुरू कर दी। खुदकुशी के कोई कारण अभी सामने नहीं आये हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है