अलवर के मनु मार्ग स्थित लक्ष्य लाइब्रेरी में लगी आग: समय रहते बच्चों को बाहर निकाले जाने से टला बड़ा हादसा

Oct 7, 2026 - 19:30
 0
अलवर के मनु मार्ग स्थित लक्ष्य लाइब्रेरी  में लगी आग: समय रहते बच्चों को बाहर निकाले जाने से टला बड़ा हादसा

अलवर / राजस्थान 

अलवर शहर के मनु मार्ग स्थित लक्ष्य लाइब्रेरी के बेसमेंट में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बेसमेंट में धुआं उठता देख अंदर मौजूद बच्चे घबराकर तुरंत बाहर भागे। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बेसमेंट में घना धुआं भर जाने के कारण भारी घुटन हो गई थी, जिसके चलते दमकलकर्मियों को भी मुंह पर रुमाल बांधकर बचाव कार्य के लिए उतरना पड़ा।लाइब्रेरी के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

नियमों को ताक पर रखकर चल रहा था संचालन

अग्निशमन अधिकारी अमित मीणा ने घटना के बाद मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि लाइब्रेरी में आग से बचाव के लिए फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, और न ही कोई जरूरी फायर सिस्टम की व्यवस्था पाई गई।

अग्निशमन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बेसमेंट में इस प्रकार लाइब्रेरी का संचालन करना नियमों का सरासर उल्लंघन है। विभाग द्वारा इस मामले की पूरी जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लाइब्रेरी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................