वैर पुलिस की त्वरित कार्रवाई:अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, 315 बोर का कट्टा बरामद

Oct 7, 2026 - 19:09
 0
वैर पुलिस की त्वरित कार्रवाई:अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, 315 बोर का कट्टा बरामद

वैर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर  राजेश मीणा (आईपीएस) द्वारा अवैध हथियार रखने और उनका प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वैर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बना रहा था धौंस

थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कल दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई अंजाम दी। सहायक उपनिरीक्षक धर्मसिंह मय पुलिस जाप्ता गश्त व निगरानी के दौरान क्षेत्र में सक्रिय थे। इसी दौरान सूचना मिली कि जीवद गांव निवासी एक युवक ने अवैध देशी कट्टे के साथ अपना वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवराज पुत्र मुकेश (जाति जाटव, निवासी जीवद, थाना वैर को बझेरा वाली पुलिया के पास से धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा (315 बोर) बरामद किया गया।

मामला दर्ज कर पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना वैर पर प्रकरण संख्या 260/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने यह अवैध हथियार कहाँ से खरीदा था और इसके पीछे उसका क्या उद्देश्य था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................