दादिया में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी को कराया जल विहार, निकाली डोल यात्राए

Sep 25, 2023 - 19:22
Sep 25, 2023 - 19:27
 0
दादिया में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी को कराया जल विहार, निकाली डोल यात्राए

गुरला (बद्रीलाल माली) गुरला क्षेत्र में ग्राम पंचायत गुंदली के दादिया  में जलझूलनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी की फुल डोल यात्रा निकाली गई जिसमें कई महिलाएं तथा पुरुषों ने भाग लिया ठाकुर जी महाराज को जल विहार कराया गया। इसके बाद प्रसादी वितरित की गई। भेरू लाल सुथार ने बताया की चारभुजा परिसर में भगवान की फूल बंगला झांकी सजाई गई। दोपहर तीन बजे भगवान को विहार कराया गया। बैंडबाजे के साथ ठाकुर जी की सवारी निकाली गई। चारभुजा मोहल्ला से होकर शिव मंदिर तक पहुंची ड्रोन से पुष्प वर्षा हुई। चारभुजा नाथ बेवाण  का लोगों ने जगह-जगह आरती कर स्वागत किया। सोमवार को जलझूलनी एकादशी का पर्व मनाया।श्रद्धालुओं ने उपवास रख मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर कस्बे के मंदिर में  बेवाण सजाए गए। दादिया में सर्व समाज द्वारा श्री चारभुजा  मंदिर से  फुल डोल यात्रा निकाली गई। भगवान को नगर भ्रमण करवाने के बाद तालाब में जल विहार करवाया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................